श्रीनगर में नवाकदल मुठभेड़ में दो आतंकियों जुनैद सहराई और तारिक अहमद शेख के मारे जाने के बाद अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की। इस दौरान पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों और सैन्य वाहनों पर पथराव किया। इतना ही नहीं अराजकतत्वों ने आगजनी भी की।
आगे की स्लाइड में देखिएः इसी ठिकाने में छिपे थे दोनों आतंकी
2 of 8
इसी ठिकाने में छिपा था जुनैद और उसका साथी आतंकी
- फोटो : बासित जरगर
आतंकी जुनैद और उसका साथी आतंकी इसी ठिकाने में छिपा था। वह अंदर से सेना पर फायरिंग कर रहा था। साथ ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए अंदर से कई ग्रेनेड भी फेंके।
3 of 8
इसी ठिकाने में छिपा था जुनैद और उसका साथी आतंकी
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि 29 वर्षीय जुनैद सहराई सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था।
4 of 8
डाउनटाउन में पत्थरबाजी और आगजनी
- फोटो : बासित जरगर
साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था।
5 of 8
डाउनटाउन में पत्थरबाजी और आगजनी
- फोटो : बासित जरगर
जुनैद कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2018 में हिजबुल में शामिल हो गया था। यह काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। सोमवार रात सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली कि जुनैद श्रीनगर के नवाकदल में इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। रात में आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की।