{"_id":"6193506071571507dd5fa4fa","slug":"srinagar-encounter-kashmir-zone-ig-vijay-kumar-said-pakistani-terrorist-and-one-local-from-banihal-has-been-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मुठभेड़: पाकिस्तानी दहशतगर्द बिलाल का हुआ खात्मा, 'आतंकियों का कॉल सेंटर' देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर मुठभेड़: पाकिस्तानी दहशतगर्द बिलाल का हुआ खात्मा, 'आतंकियों का कॉल सेंटर' देख पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर में सोमवार को हैदरपोरा बाईपास पर मुठभेड़ में दो आतंकी और एक ओजीडब्ल्यू(ओवर ग्राउंड वर्कर/आतंकियों का मददगार) मारा गया है। आतंकवादियों की गोलीबारी में अल्ताफ अहमद (मकान मालिक) घायल हो गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने मामले की जांच की मांग की है। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। जिसकी पहचान बिलाल भाई के रूप में हुई है। दूसरा आतंकी आमिर बनिहाल का रहने वाला था।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो से तीन आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। हमने घेराबंदी कर तलाशी ली। ऊपर की मंजिल में तीन कमरे थे। हमने मकान मालिक अल्ताफ और बिजनेसमैन मुदासिर गुल को बुलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। इस ऑपरेशन में लोगों को बचाना बड़ी चुनौती थी।
2 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
आईजी ने बताया कि अल्ताफ ने मुदासिर को कमरे दिए थे और वह अनधिकृत कॉल सेंटर चला रहा था। जहां से नौ कंप्यूटर और हथियार बरामद हुए हैं। यहां से यूएसए का एक नक्शा भी मिला है। हमें कॉल सेंटर से कई देशों के नंबर मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। मुदासिर एक मॉड्यूल चला रहा था और आतंकियों को इस जगह तक पहुंचा रहा था।
3 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
बताया कि स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और शाम के वक्त इलाके में भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने संयम बरता। रविवार को डाउनटाउन में सुरक्षाबलों पर हमला हुआ था। उस हमले में यह आतंकी शामिल था। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में इस माह अब तक तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकी मारे गए हैं। गुरुवार को कुलगाम और श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें बेमिना में मारा गया मुजाहिदीन गजवातुल हिंद का एक आतंकी भी शामिल था, जिसे सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
पिछले माह अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।