फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: एसपीजी के घेरे में पीएम मोदी की रैली, बीएसएफ और सेना भी तैनात

Sat, 02 Feb 2019 12:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 12:40 AM IST
सार

  • लखनपुर से जम्मू तक हाईवे और रेलवे लाइन पर सुरक्षा कर्मी तैनात
  • पुलिस और प्रशासन के चुनिंदा अफसरों को नियुक्त किया गया

विज्ञापन
spg covered the ralley ground in jammu, security increased on railway track, bsf and army deployed
jammu - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को होनी वाली रैली की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम विजयपुर पहुंच गई है। एसपीजी ने रैली स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है।
loader
spg covered the ralley ground in jammu, security increased on railway track, bsf and army deployed
jammu - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले बार्डर पर बीएसएफ और विजयपुर के आसपास का इलाका सेना ने कब्जे में लिया हुआ है। चुनिंदा अफसरों की टीम को रैली के लिए नियुक्त किया गया है। लखनपुर से जम्मू तक हाईवे और रेलवे लाइन पर पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
spg covered the ralley ground in jammu, security increased on railway track, bsf and army deployed
jammu - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह एसपीजी की टीम रैली स्थल पर पहुंच गई। रैली स्थल पर सिर्फ अफसरों को ही जाने की अनुमति दी गई है, जबकि काम करने वाले मजदूरों को गहन चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। तैनात कर्मियों को साफ तौर पर कहा गया है कि किसी को भी बिना अनुमति के रैली स्थल पर न जाने दें।

 
spg covered the ralley ground in jammu, security increased on railway track, bsf and army deployed
jammu - फोटो : अमर उजाला
चार हजार सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया
लगभग चार हजार सुरक्षाकर्मियों को पीएम की रैली की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। डीआईजी स्तर के तीन पुलिस अधिकारियों को लगातार इलाके में रहने और सुरक्षा बंदोबस्त को मानिटर करने के लिए कहा गया है। डिवकॉम भी लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं। सुरक्षाबलों ने सांबा जिले के तमाम नदी नालों को कब्जे में लिया है। पाकिस्तान से जुड़ने वाले सभी नालों के प्रवेश प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं।  

 
विज्ञापन
spg covered the ralley ground in jammu, security increased on railway track, bsf and army deployed
jammu - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर सेना और रेलवे लाइन पर पुलिस
लखनपुर से जम्मू तक नेशनल हाईवे पर करीब 25 नाके लगाए गए हैं। हर नाके पर 8 से 10 पुलिसकर्मी तैनात हैं। रेलवे लाइन पर भी हर दो किलोमीटर के बाद 2 से 3 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सबको पैदल गश्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed