फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलगाम में हिमस्खलन, तीन की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Fri, 01 Feb 2019 07:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 01 Feb 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
avalance hits aru-pahalgam, jammu-sringar highway second day closed due to heavy snowfall
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को खराब मौसम आफत लेकर आया। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में दोपहर को हुए हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। रामबन-बनिहाल के बीच हाईवे पर चट्टान गिरने से दो लोग घायल हो गए। वैष्णो देवी चॉपर सेवा बाधित रही। अनंतनाग के आरू रोड पर गुडखंब प्वाइंट के करीब हिमस्खलन की चपेट में एक जेसीबी समेत तीन लोग आ गए।
avalance hits aru-pahalgam, jammu-sringar highway second day closed due to heavy snowfall
srinagar - फोटो : अमर उजाला
इसमें फ्रिसलन पहलगाम निवासी जावेद अहमद शेख और चालक मिडूरा त्राल निवासी इलियास अहमद शाह की मौके पर मौत हो गई, जबकि मनीलन पहलगाम के अब्दुल अजीज खटाना ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद यूनिस मलिक ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच जवाहर टनल से लोवर मुंडा तक हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए रास्ते में फंसे वाहनों को निकाल लिया गया। हिमस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है।  
 
avalance hits aru-pahalgam, jammu-sringar highway second day closed due to heavy snowfall
snowfall - फोटो : अमर उजाला
रामबन-बनिहाल के बीच एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर चट्टान खिसकने से दो लोग घायल हो गए। राजमार्ग पर पैदल चल रहे प्रमोद कुमार निवासी जयपुर (राजस्थान) अनोखी फाल क्षेत्र में पत्थर लगने से घायल हो गया। एक अन्य हादसे में बैटरी चश्मा क्षेत्र में चट्टान हटाने के काम पर लगी जेसीबी मशीन के ऑपरेटर संजय दास निवासी वेस्ट बंगाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
avalance hits aru-pahalgam, jammu-sringar highway second day closed due to heavy snowfall
snowfall
जवाहर टनल के पास चार दिन से फंसे 104 फ्यूल टैंकरों को देर शाम को घाटी के लिए छोड़ा गया। जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के कई इलाकों में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। दोनों ओर से हजारों वाहनों को रोका गया है। वैष्णो देवी के भैरोघाटी और सांझीछत पर हल्की बर्फबारी हुई। त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बंद रही। भवन से भैरोघाटी पैसेंजर केबल कार सेवा भी प्रभावित हुई।
 
विज्ञापन
avalance hits aru-pahalgam, jammu-sringar highway second day closed due to heavy snowfall
srinagar - फोटो : अमर उजाला
राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। रामबन के पंथियाल, बैटरी चश्मा में भूस्खलन और अनोखी, डिगडोल में पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। हाईवे बंद होने से उधमपुर में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है। जिले के पंचैरी, मोंगरी, लांदर, बसंतगढ़, डुडू, लाटी सहित कई इलाकों के बारिश और बर्फबारी से लिंक मार्ग बंद हो गए हैं। बर्फबारी प्रभावित इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed