{"_id":"5c0e2eb6bdec2241ac3bd0ac","slug":"snowfall-and-rainfall-in-jammu-kashmir-national-highway-blocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारिश और बर्फबारी के चलते पड़ रही खून जमा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारिश और बर्फबारी के चलते पड़ रही खून जमा देने वाली ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर के मौसम ने सोमवार तड़के ही करवट बदल ली। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई और कुछ ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग की माने तो देर रात से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला कई इलाकों में शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने पहले ही दस दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी थी।
snowfall
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 12 दिसंबर तक मौसम खराब ही बना रहेगा और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फ बारी होगी। जम्मू में सोमवार को सुबह से ही बारिश और ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई। ऐसा ही सिलसिला उधमपुर व संभाग के अन्य जिलों में रहा। कश्मीर और लद्दाख के भी अधिकतर जिलों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
snowfall
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में करीब तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। अधिकारी ने कहा कि जोजिला दर्रा और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग, गुरेज और मुगल रोड समेत अन्य ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी की खबरें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मैदानी इलाकों बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने यहां कहा कि बर्फबारी और बारिश की वजह से 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड और उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो दिन में मध्यम से तेज बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
kashmir snowfall
- फोटो : instagram
10-11 दिसंबर को कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की आशंका पहले से जताई हुई थी। जम्मू में भी इसका असर रहेगा। घाटी के सभी हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर समेत अन्य हिस्सों में पारा गिरने से पानी जमने लगा है।