फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर से हटाया 130 टन ठोस अपशिष्ट, तापमान रहता है -30 डिग्री के ऊपर

Wed, 25 Sep 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 25 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Siachen Swachhta Abhiyan, Indian Army has cleaned 130 tonnes of garbage from the Siachen Glacier
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : ANI
स्वच्छ अभियान के तहत भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे खतरनाक रणभूमि सियाचिन ग्लेशियर के इको-सिस्टम की सुरक्षा के लिए 130 टन ठोस अपशिष्ट को हटाया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने ग्लेशियर में मौजदू ठोस अपशिष्ट से छुटकारा पाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 130.18 टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। 


 
Siachen Swachhta Abhiyan, Indian Army has cleaned 130 tonnes of garbage from the Siachen Glacier
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : ANI
इसमें 48.41 टन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट, 40.32 टन नॉन-बायोडिग्रेडेबल नॉन-मेटालिक अपशिष्ट और 41.45 टन नॉन-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट शामिल है। आधिकारिक तिथि के अनुसार, ग्लेशियर में फैले हुए ठोस अपशिष्ट की कुल मात्रा 236 टन है। यह अभियान करीब डेढ़ साल पहले शुरू किया गया था। 

 
Siachen Swachhta Abhiyan, Indian Army has cleaned 130 tonnes of garbage from the Siachen Glacier
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : ANI
काराकोरम रेंज में लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया में सबसे ऊंचे सैन्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सैनिकों को ठंडी और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सेना ने पिछले 10 वर्षों के दौरान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में 163 सैन्य कर्मियों को खो दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Siachen Swachhta Abhiyan, Indian Army has cleaned 130 tonnes of garbage from the Siachen Glacier
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्लेशियर पर 1984 में सैनिकों की तैनाती शुरू की थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि नॉन-मेटालिक ठोस अपशिष्ट को खाद में बदलने के लिए लेह में सियाचिन बेस कैंप और बुकांग के पास परतापुर में इंसीनेटर लगाए गए हैं। 

 
विज्ञापन
Siachen Swachhta Abhiyan, Indian Army has cleaned 130 tonnes of garbage from the Siachen Glacier
सियाचिन ग्लेशियर - फोटो : ANI
सेना ने लेह में कार्डबोर्ड रीसाइक्लिंग मशीनों की भी स्थापना की है। सेना ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लेह और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed