फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: पीएमश्री केवी-2 जम्मू की टीम ने जीता अस्मिता बास्केटबॉल लीग का खिताब

विज्ञापन
sports news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। भगवती नगर इंडोर कॉम्प्लेक्स में अस्मिता जम्मू-कश्मीर बास्केटबॉल लीग (सब-जूनियर महिला) का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-2 जम्मू ने बडगाम की टीम को 47-31 अंकों से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। तीसरे स्थान के मुकाबले में जेके पब्लिक स्कूल जम्मू ने आर्मी पब्लिक स्कूल रत्नूचक को हराकर कांस्य हासिल किया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों और स्कूलों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें श्रीनगर, बडगाम, बारामुला, जम्मू और कठुआ की टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता जेके बास्केटबॉल एसोसिएशन ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेलो इंडिया डिवीजन के तहत जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई। समापन समारोह में विधायक विक्रम रंधावा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed