{"_id":"5ee083668ebc3e43106ce25d","slug":"security-forces-many-terrorists-killed-including-8-top-commanders-in-encounter-of-jammu-and-kashmir-in-last-15-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो हफ्तों में 27 आतंकी ढेर, आठ मोस्ट वांटेड कमांडर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो हफ्तों में 27 आतंकी ढेर, आठ मोस्ट वांटेड कमांडर शामिल
Wed, 10 Jun 2020 12:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Shopian encounter
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों में हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा समेत कई बडे़ आतंकी संगठनों की सुरक्षाबलों ने कमर तोड़ दी है। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडरों को मार गिराया गया है। ईद के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों का तेजी से सफाया किया है।
Trending Videos
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में 26 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने विभिन्न मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें आठ टॉप कमांडर शामिल भी हैं। आपको बता दें कि सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था।
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
रविवार से सोमवार तक करीब 26 घंटे में सुरक्षाबलों ने नौ आतंकियों का सफाया किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
आज सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगू इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
शोपियां में सात/आठ जून को हिज्बुल के कमांडर उमर, लश्कर का रईस अहमद खान, हिज्बुल के सकलैन अमीन और वकील अहमद नईकू, औवेस मलिक आतंकी मारे गए थे।