बारामुला में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद बारामुला जिले और इसके आसपास की सभी जगहों को छावनी में तब्दील कर दिया है । सेना नें सभी जगहों पर नाकेबंदी करके गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है । देखें कैसे सेना कर रही है पूरे जिले में सर्च आपरेशन, तस्वीरें:
2 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
आने जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है साथ ही सभी प्रमुख मार्गों पर सेना के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं ।
3 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
सेना के जवान और स्थानीय पुलिस हमले के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश कर रही है साथ ही हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं ।
4 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने रविवार रात हमला किया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था ।
5 of 11
Search Operation
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के दल ने कुछ दिन पहले घुसपैठ की थी और बारामुला शहर में कहीं पर शरण ले रखी थी। बारामुला शहर से सेना के कैंप की दूरी करीब 5 किलोमीटर है और बीच में झेलम नदी पड़ती है ।