उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने रविवार रात हमला किया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया।
2 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के दल ने कुछ दिन पहले घुसपैठ की थी और बारामुला शहर में कहीं पर शरण ले रखी थी।
3 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
बारामुला शहर से सेना के कैंप की दूरी करीब 5 किलोमीटर है और बीच में झेलम नदी पड़ती है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने नाव के जरिए झेलम पार कर सेना के कैंप के पास स्थित पार्क के पास पहुंचे। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि आतंकी कैसे आए ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, उनकी ओर से जांच जारी है।
4 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
आतंकियों की संख्या चार से छह थी। पार्क पर पहुंचने के बाद आतंकी दो गुटों में बंट गए और दो तरफ से सेना के कैंप पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने पास स्थित बीएसएफ कैंप को भी निशाना बनाकर गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।
5 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
आतंकियों ने कैंप के अंदर घुसने के लिए ग्रेनेड दागे और गोलाबारी की। सेना के पास इस हमले को लेकर पहले से अलर्ट जारी थे, ऐसे में पहले से सतर्क जवानों ने तुरंत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।