फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: छह महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक, मास्क लगाकर विद्यालय पहुंचे बच्चे, परिजनों को लगी रही चिंता

Mon, 21 Sep 2020 01:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 21 Sep 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Schools reopens on voluntary basis after six months of Covid pandemic in Srinagar and other places of state
छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
छह माह के लंबे इतजार के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए फिर से खोला गया। आज से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। महीनों बाद आज छात्र-छात्राएं कंधे पर बैग टांगकर और मुंह पर मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे। एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए उत्साहित नजर आए, वहीं अभिभावकों को महामारी के कारण बच्चों की चिंता लगी रही।

Schools reopens on voluntary basis after six months of Covid pandemic in Srinagar and other places of state
छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूलों को एक दिन पहले ही सैनिटाइज कराया जा चुका है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने या न भेजने का फैसला भी अभिभावकों पर छोड़ा गया है। उनसे लिखित में यह मांगा गया है कि अगर बच्चे में कोरोना संबंधित कोई भी लक्षण पाए जाते हैं तो उसके जिम्मेदार वे खुद होंगे।

Schools reopens on voluntary basis after six months of Covid pandemic in Srinagar and other places of state
छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा स्कूलों में हर विद्यार्थी को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। मास्क या फेस शील्ड अनिवार्य है। सभी विद्यार्थी सैनिटाइजर और पानी की बोतल घर से ही लेकर जा रहे हैं। स्कूल पहुंचने के बाद भी सभी विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Schools reopens on voluntary basis after six months of Covid pandemic in Srinagar and other places of state
छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन एक ही स्थान पर बैठेंगे। उस जगह पर किसी अन्य विद्यार्थी को बैठने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि अभी स्कूलों में किसी तरह की कोई रेगुलर कक्षाएं नहीं लग रही हैं। सुबह असेंबली भी नहीं हो रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को लंच ब्रेक के लिए भी समय नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Schools reopens on voluntary basis after six months of Covid pandemic in Srinagar and other places of state
छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए स्कूल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू स्कूल शिक्षा विभाग की निदेशक अनुराधा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों को अभी केवल विद्यार्थियों की गाइडेंस के लिए खोला गया है। फिलहाल हम यह देख रहे हैं कि विद्यार्थियों की संख्या कितनी रहती है और किस तरह से सबकुछ होता है। इसके बाद ही आगे के निर्णय पर विचार किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed