जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद सचिन पायलट की सियासी गलियारों में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम को जम्मू-कश्मीर के लोग भी खास दिलचस्पी से देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सचिन पायलट जम्मू-कश्मीर के दिग्गज राजनीतिक परिवार के दामाद हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। पायलट को लेकर जम्मू-कश्मीर के सियासी मायने तो नहीं निकाले जा सकते, लेकिन लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।
उधर, सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने सचिन से बात की। उन्होंने शायद सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। सचिन पायलट ने आगे कहा कि मुझसे बात करने का साहस रीता बहुगुणा में नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगे हैं लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को खारिज किया है। आपको बताते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर लव स्टोरी के बारे में...
2 of 8
सचिन पायलट
- फोटो : @SachinPilot
सचिन ने अपनी पढ़ाई एयरफोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आई.एम.टी से मार्केटिंग में डिप्लोमा किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए। वहां उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की।
3 of 8
सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात सारा अब्दुल्ला से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं।
4 of 8
सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने का फैसला लिया।
5 of 8
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था। सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी।