दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपारो में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर रियाज नायकू समेत दो दहशतगर्दों को मार गिराया। ए प्लस प्लस कैटेगरी के आतंकी नायकू पर 12 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाबल उसे पिछले आठ सालों से तलाश कर रहे थे। पुलवामा के ही शरसाली गांव में एक अन्य मुठभेड़ में भी दो आतंकी मारे गए हैं। इसी के साथ दो अलग-अलग हमलों में आठ जवानों के शहीद होने के तीन दिन बाद सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर शहादत का बदला ले लिया है।
शहादत का बदला: सेना ने आतंकियों को ऐसे लगाया ठिकाने, नायकू के खात्मे से टूटी हिजबुल की कमर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन