श्रीनगर में कड़ाके की ठंड और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में राज्य पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ स्कूली छात्रों ने परेड में हिस्सा लिया। स्कूली छात्रों ने रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एलजी के सलाहकार फारूक खान ने परेड की सलामी ली।
2 of 7
गणतंत्र दिवस समारोह
- फोटो : बासित जरगर
कार्यक्रम में फारूक खान ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को उन शख्सियतों को याद रखने की जरूरत है, जिन्होंने इस मुल्क की बहबूदगी और वकार को यकीन बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन शहीदों को भी याद करने की जरूरत है, जिन्होंने इस मुल्क के लिए शहादत पेश की। उन्होंने इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
3 of 7
गणतंत्र दिवस समारोह
- फोटो : बासित जरगर
खान ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एलजी की अध्यक्षता वाली सरकार यहां के स्थानीय लोगों को हर बुनियादी सुविधा प्रदान कराने के लिए एक अहम भूमिका निभा रही है। बैक-टू-विलेज प्रोग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक ऐसा कदम है, जिसे प्रशासन द्वारा लोगों को पेश आने वाली मुश्किलों को सरकार तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
4 of 7
गणतंत्र दिवस समारोह
- फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल के सलाहकार ने कहा इस प्रोग्राम के तहत आला अधिकारी खुद ग्रामीण इलाकों तक पहुंचे और विकास को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं को अपने हाथों में लिया।
5 of 7
गणतंत्र दिवस समारोह
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भी कई परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ कईयों का शिलान्यास भी किया गया।