कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्म परिवर्तन और जबरन शादी के मामले में नया मोड़ आया है। श्रीनगर में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना की अगुवाई वाले दल ने तीन में से एक पीड़ित लड़की की एक सिख लड़के से शादी करवा दी। सरना ने कहा कि लड़की का ना तो धर्म परिवर्तन हुआ था और ना ही मुस्लिम लड़के से शादी। शादी के बाद लड़की और लड़के को दिल्ली भेज दिया गया है। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए परमजीत सिंह सरना ने कहा कि सबसे पहले वो यहां के प्रशासन और यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उनकी मुलाकात मीरवाइज ग्रुप के उलेमाओं और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के लोगों से हुई, जितना सहयोग उन्होंने दिया वो शायद हम जिन्दगी भर नहीं भूल पाएंगे। सरना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिख और मुसलमानों का भाईचारा पिछले 500 साल पुराना है। प्यार भरा संबंध रहा है, विपरीत हालातों के बीच भी अच्छे से एक दूसरे का साथ दिया।
धर्म परिवर्तन मामला: पुलवामा के गुरुद्वारे में पीड़ित लड़की का सिख लड़के के साथ विवाह, शादी के बाद लड़की-लड़के को भेजा दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन