कोरोना महामारी के कारण इस साल भी छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की यात्रा सांकेतिक रहेगी। लेकिन इससे जुड़े सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 24 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ को धार्मिक रूप से प्रारंभ किए जाने के साथ जुड़े हुए अनुष्ठान में छड़ी विश्राम स्थल पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। छड़ी मुबारक के महंत दीपेंद्र गिरी ने राजभवन श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर छड़ी मुबारक यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम सौंपा। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि छड़ी मुबारक के लिए राज्य सरकार सभी उचित प्रबंध करेगी। इस दौरान श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पर उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार मौजूद थे। महंत दीपेंद्र गिरी के अनुसार यात्रा शेड्यूल में शिव शक्ति स्वरूपिणी पवित्र छड़ी मुबारक को 8 अगस्त अमावस्य के दिन पूजन के लिए ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर लेकर जाया जाएगा और अगले दिन 9 अगस्त को हरि पर्वत श्रीनगर स्थित मां शारिका भवानी के मंदिर में छड़ी मुबारक की पूजा अर्चना की जाएगी।
श्री अमरनाथ यात्रा: कश्मीर के ऐतिहासिक मंदिरों से पहुंचेगी अमरनाथ छड़ी मुबारक, 22 अगस्त को होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन