फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन के दुश्मनों के गाल पर तमाचा है ये जज्बा: खाकी पहनने के लिए कश्मीर में दिखा बेटियों का जोश

Thu, 01 Jul 2021 10:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
recruitment of lady constables in two women battalions of Jammu and Kashmir Police at RTC ground Humhama in central Kashmir s Budgam district
पुलिस भर्ती - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में स्थानीय बेटियां पुलिस में भर्ती होने के लिए आगे आ रही हैं। पहले ऐसी भर्तियों में जम्मू से बेटियों की संख्या ज़्यादा होती थी। अब यहां भी फिजा में बदलाव दिख रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की दो बटालियन में भर्ती के लिए बड़ी संख्या में कश्मीर संभाग की लड़कियां शामिल हुईं। अपने उज्जवल भविष्य और घाटी में अमन के लिए दूरदराज के इलाकों की लड़कियां भर्ती में शामिल हो रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि साल 2019 में महामारी के प्रकोप के चलते भर्ती रद्द करनी पड़ी थी। अब कोरोना का कहर थमने पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संभाग की बेटियां बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। उनका उत्साह देखते ही बनता है।

बुधवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हमहामा में स्थित रीजिनल ट्रेनिंग सेंटर में कड़ाके की धूप के बीच कश्मीरी लड़कियां खाकी को पहनने के लिए दौड़ लगाती दिखीं। अपने सपनों को साकार करने के लिए वह विषम परिस्थितियों को चुनौती दे रही हैं।
 
recruitment of lady constables in two women battalions of Jammu and Kashmir Police at RTC ground Humhama in central Kashmir s Budgam district
पुलिस भर्ती - फोटो : बासित जरगर

बीते तीन दिन से श्रीनगर के आरटीसी में यह भर्ती रैली विशेष महिलाओं के लिए है। इसमें शामिल होने के लिए दक्षिणी कश्मीर के संवेदनशील चार जिलों से यह लड़कियां आई हैं।

recruitment of lady constables in two women battalions of Jammu and Kashmir Police at RTC ground Humhama in central Kashmir s Budgam district
पुलिस भर्ती - फोटो : बासित जरगर

पिछले कुछ दिनों की वारदातों पर गौर करें तो पता चलता है कि आतंकी सगंठन पुलिस को अधिक निशाना बना रहे हैं। पुलवामा जिले में दिल दहलाने वाली घटना भी सामने आई। जिसमें आतंकियों ने एक एसपीओ को उसके परिवार समेत मार डाला।
जानिए इस घटना पर पुलवामा जिले से भर्ती में शामिल होने आई बेटी ने क्या कहा...

विज्ञापन
विज्ञापन
recruitment of lady constables in two women battalions of Jammu and Kashmir Police at RTC ground Humhama in central Kashmir s Budgam district
पुलिस भर्ती - फोटो : बासित जरगर

पुलवामा जिले की एक बेटी ने बताया कि कोई भी डर नहीं है। पुलिस में भर्ती होने का मेरा सपना था। आज ऐसा लग रहा है कि सपना साकार हो रहा है। यहां आने पर गर्व महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
recruitment of lady constables in two women battalions of Jammu and Kashmir Police at RTC ground Humhama in central Kashmir s Budgam district
पुलिस भर्ती - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला है। बाकी लड़कियों से भी यह कहना चाहती हूं कि वह बिना किसी डर के भर्ती में शामिल हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed