फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर: रघुनाथ मंदिर से लेकर वैष्णो देवी दरबार तक सन्नाटा, लॉकडाउन के बीच ऐसे मनाई जा रही रामनवमी

Thu, 02 Apr 2020 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami in jammu kashmir, Silence in temple city Jammu due to lockdown
जम्मू कश्मीर में रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते मंदिरों के शहर जम्मू में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामनवमी की पूजा लोग घरों में ही कर रहे हैं। मंदिर में हर बार की तरह लगने वाला भक्तों का तांता गायब है। जम्मू शहर के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में पुजारियों ने आरती और पूजन किया।

Ram Navami in jammu kashmir, Silence in temple city Jammu due to lockdown
जम्मू कश्मीर में रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

महानवमी के अवसर पर इस बार लोगों ने कन्याओं घरों पर बुलाने के बजाय, घर में मौजूद कन्याओं को ही भोज कराया गया। प्रसाद बनाकर माता को भोग लगाया। वहीं शाक को प्रवाहित करने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकले। नगर निगम ने शाक प्रवाहित करने के लिए घर-घर गाड़ियां पहुंचाईं और शाक को इकट्ठा किया। पूर्व में लोग शाक को प्रवाहित करने के लिए नदी के किनारे पहुंचते थे। इस दौरान भक्तों का जनसैलाब उमड़ता था।

Ram Navami in jammu kashmir, Silence in temple city Jammu due to lockdown
जम्मू कश्मीर में रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

सांबा जिले के राम मंदिरों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां भी हर साल की तरह लगने वाली भक्तों की कतारें गायब हैं। मंदिर में केवल पुजारी ही मौजूद रहे। राजपुरा के राम मंदिर में पुजारी ने भगवान की आरती करते हुए देश सहित विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं कोरोना के खात्मे की मुहिम में देश सहित धर्मनगरी में लॉकडाउन जारी है। इस कारण इतिहास में पहली बार मां वैष्णो के दरबार सहित भवन मार्ग, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी सहित भैरो मंदिर में सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami in jammu kashmir, Silence in temple city Jammu due to lockdown
जम्मू कश्मीर में रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

पुजारी सुबह-शाम मां की आरती कर रहे हैं। इसका प्रसारण सुबह-शाम लाइव हो रहा है। श्रद्धालु मां के अद्भुत स्वरूप के घर बैठे दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Navami in jammu kashmir, Silence in temple city Jammu due to lockdown
जम्मू कश्मीर में रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

मां वैष्णो देवी के दरबार में नवरात्र सहित रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता था, जिस कारण कस्बे सहित भवन मार्ग पर काफी रौनक रहती थी। मगर कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed