फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी

Fri, 04 Jun 2021 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Pandita killed by terrorists in kashmir
राकेश पंडिता(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

त्राल नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पंडिता के हत्यारों की तलाश में लगी पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में कई टीमें बनाईं हैं। वह लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। दूसरी ओर पुलिस इस बात का पता करने में जुटी है भाजपा नेता पंडिता किन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा को छोड़कर त्राल गए थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आतंकियों को कैसे पता चला कि राकेश अपने मित्र के घर में मौजूद हैं।



पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है कि घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से बात की। इस पूरे मामले में पुलिस फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। कोई अधिकारी सार्वजनिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। उधर, कश्मीर जोन की पुलिस ने दावा किया कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे। साथ ही श्रीनगर में सुरक्षित होटल में आवास सुविधा दी गई थी।

Rakesh Pandita killed by terrorists in kashmir
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को वह बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार, राकेश पंडिता बुधवार को त्राल इलाके में अपने मित्र मुश्ताक भट्ट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी घायल हो गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई।

Rakesh Pandita killed by terrorists in kashmir
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न संगठनों ने त्राल में आतंकियों द्वारा की गई भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या की निंदा की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि मोदी सरकार प्रदेश में विकास और शांति के लिए प्रयास कर रही है। वहीं पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादी शांति को भंग करने की साजिश के तहत भाजपा नेताओं को निशाना बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आतंकियों को उनकी करनी का दंड मिलकर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Pandita killed by terrorists in kashmir
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राकेश पंडिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कायर पाकिस्तान के इशारे पर भाजपा के समर्पित नेता राकेश पंडिता की निर्मम हत्या आतंकियों ने की है। आतंकियों को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Rakesh Pandita killed by terrorists in kashmir
राकेश पंडिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राकेश पंडिता की हत्या की कड़ी निंदा की गई। लीलाकरण शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से कश्मीर में हिंदुओं को लक्ष्य बनाकर हत्याएं की जा रही हैं, उसका विहिप कड़ा विरोध करती है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा कश्मीर संभाग में रह रहे हिंदू समाज के लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed