{"_id":"5d0f8d0f8ebc3e05bd7d38d9","slug":"rainfall-in-jammu-kashmir-temperature-comes-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में तापमान ने लगाई डुबकी, जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में तापमान ने लगाई डुबकी, जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना
Sun, 23 Jun 2019 08:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने रविवार को करवट बदली। कश्मीर व जम्मू संभाग में बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना बना रहा।
Trending Videos
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू में सुबह सवेरे से ही आसमान पर बादल छा गए थे और तेज हवा भी चली। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दोपहर में मौसम साफ हो गया और तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई।
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस कम 37.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : संजय गुप्ता
इसी तरह श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहने से अच्छी खासी ठंडक रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू में 1.6 मिलीमीटर बारिश व श्रीनगर में 3.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान भी रियासत में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : संजय गुप्ता
जून महीने में जम्मू का तापमान
दिन तापमान5 जून 40.7
10 जून 43.7
15 जून 42.0
20 जून 37.1
23 जून 37.4