फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माउंटेन टैरेन बाइकिंग करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे देश के 24 साइकिल्स्टि, कुदरती नजारों का लेंगे लुत्फ

Sun, 23 Jun 2019 04:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
adventure tourism: mountain terrain biking flag offed by Director Tourism Jammu Kashmir
माउंटेन टैरेन बाइकिंग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बसोहली, बनी और भद्रवाह के बीच माउंटेन टैरेन बाइकिंग का रोमांचक आगाज अटल सेतु से शनिवार को हुआ। पर्यटन निदेशालय, बनी बसोहली विकास प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर साइकिलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित एडवेंचर टूरिज्म की जिला में अपनी ही तरह की पहली पहल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए 24 साइकिल्स्टि ने हिस्सा लिया। पर्यटन निदेशक ओपी भगत, एडीसी बसोहली तिलक राज थापा और नगर कमेटी बसोहली के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने एमटीबी बी-3 रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन इस माउंटेन टैरेन बाइकिंग में भाग लेने वाले साइकिलिस्ट लगभग 80 किलोमीटर की पैडलिंग कर बनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बसोहली और बनी के बीच कुदरती नजारों का भी लुत्फ उठाया।
adventure tourism: mountain terrain biking flag offed by Director Tourism Jammu Kashmir
माउंटेन टैरेन बाइकिंग - फोटो : अमर उजाला
रैली को रवाना करते हुए पर्यटन निदेशक ओपी भगत ने बताया कि जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन के बाद फलने फूलने वाला दूसरा पर्यटन क्षेत्र एडवेंचर टूरिज्म है। इस लिहाज से बसोहली, बनी और भद्रवाह क्षेत्र इसके लिए मुफीद भी है। बसोहली क्षेत्र को इसके आगाज के लिए खास तौर पर चुना गया है, जिसका मकसद ऐतिहासिक कस्बे के इतिहास और यहां की खूबियों को दुनिया के सामने लाना है। बताया कि 1635 में राजा भूपत पाल ने विश्वस्थली जिसे बसोहली के नाम से जाना जाता है, को स्थापित किया गया था। यहां की मिनीएचर बसोहली पेंटिंग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। राजा कृपाल पाल ने बसोहली चित्रकला की शरुआत करवाई थी, जो दुनिया में अपनी एक अनूठी पहचान बनाए हुए है। यहीं नहीं बसोहली का अटल सेतु उत्तर भारत का पहला और देश का चौथा केबल स्टेयड पुल है, जहां से यह रैली शुरू की गई है। 

 
adventure tourism: mountain terrain biking flag offed by Director Tourism Jammu Kashmir
माउंटेन टैरेन बाइकिंग - फोटो : अमर उजाला
बसोहली से बनी, लोआंग, सरथल, छत्रगलां के बीच कुदरती मनोहर नजारों को यह साइकिलिस्ट करीब से महसूस करेंगे और पर्यटन विभाग इसे दुनिया के सामने लाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र को पहचान दिलाने के लिए एडवेंचर गतिविधियों की शुरुआत की गई है। रैली में ब्लागर और राज्य के बाहर से आए साइकिलिस्ट भी भाग ले रहे हैं। पर्यटन विभाग आने वाले समय में भी इस क्षेत्र में कई तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार कर रहा है। 

रैली का बनी में हुआ भव्य स्वागत
बसोहली से चलकर शाम छह बजे के बाद साइकिलिस्ट बनी पहुंचे, जहां प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बसोहली-बनी के बीच सड़क विस्तारीकरण कार्य जारी है। जहां सड़क खराब थी वहां साइकिलिस्ट के पहुंचने से पहले ही पानी का छिड़काव करवाया गया है। बनी कस्बे में साइकिलिस्ट के लिए हाइड्रेशन प्वाइंट बनाया गया था, जहां उन्हें पानी और एनर्जी बार आदि उपलब्ध करवाए गए। अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने 24 साइकिलिस्ट का हार पहनाकर स्वागत किया है। स्थानीय लोग भी समझते हैं कि इस तरह की गतिविधियों से बनी के खूबसूरत इलाके दुनिया की नजर तक पहुंच पाएंगे और उनके लिए रोजगार के साधनों का विस्तार पर्यटन लेकर आएगा। रैली सदस्यों के लिए टीआरसी बनी में ठहरने का प्रबंध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
adventure tourism: mountain terrain biking flag offed by Director Tourism Jammu Kashmir
माउंटेन टैरेन बाइकिंग - फोटो : अमर उजाला
आपात सेवाओं के साथ रवाना हुई रैली
शनिवार को माउंटेन बाइकिंग रैली बसोहली से बनी के लिए रवाना हुई। रैली के साथ आपात सेवा, जिसमें डाक्टरों की टीम और एंबुलेंस साथ में रही। अटल सेतु से रैली रवाना करते समय सुरक्षा के भी कडे़ बंदोबस्त रहे। इस दौरान एडीसी तिलक राज थापा, एसडीपीओ पारूल भारद्वाज, थाना प्रभारी संजीव चिब, नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, शिव कुमार पाधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
adventure tourism: mountain terrain biking flag offed by Director Tourism Jammu Kashmir
माउंटेन टैरेन बाइकिंग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय साइकिलिस्ट भी हैं रैली में शामिल
माउंटेन रैली में भाग लेने वाले 24 प्रतिभागियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचनान बना चुके साइकिलिस्ट भी शामिल हैं। इसमें ट्राइसिटी (चंडीगढ़) अंजीर सिंह ने बताया कि यह उनके लिए एंडवेंचर का एक नया मौका है। ऐसी टैरेन रैली में पहले कभी हिस्सा नहीं लिया है। स्वयं को स्थापित करने के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और राष्ट्रीय स्तर पर सात गोल्ड  जीत चुके हैं। वहीं, चंडीगढ़ के राज्य स्तरीय खिलाड़ी आकाश भी हिस्सा ले रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed