फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः इसे ही कहते हैं 'सुहाना सफर और मौसम हसीं', वादियों में शुरू हो गई रेल सेवा

Sat, 16 Nov 2019 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rail service started between Srinagar to Banihal in jammu kashmir
श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर से बारामुला के बाद आज यानी कि शनिवार को श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू कर दी गई। श्रीनगर से बनिहाल के बीच ट्रेन का ट्रायल किया। इसी के साथ पूरी घाटी में ट्रेन सेवा बहाल हो गई। इस ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ट्रैक पर पड़ी बर्फ को हटाने का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। वहीं घाटी में रेल सेवा शुरू होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलने वाली है। घाटी में रेलयात्रा करने का एक अलग और सुखद अहसास होता है।

Rail service started between Srinagar to Banihal in jammu kashmir
श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू - फोटो : बासित जरगर

ज्ञात हो कि श्रीनगर से बारामुला के बीच रेलवे ने सोमवार को ट्रायल किया था। रेलवे ने एक बार फिर अपील की है कि कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन माने जानी वाली इस ट्रेन सेवा को लोग अपना मानकर ट्रेन चलाने में किसी प्रकार की बाधा न डालें। 
 
Rail service started between Srinagar to Banihal in jammu kashmir
श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू - फोटो : बासित जरगर

मंगलवार सुबह बारामुला और श्रीनगर के बीच रेल सेवा बहाल कर दी गई थी। केवल दो जोड़ी ट्रेनें ही पहले दिन इस रूट पर चलीं। सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही ट्रेन सेवा बहाल रखने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rail service started between Srinagar to Banihal in jammu kashmir
श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू - फोटो : बासित जरगर

इससे पहले सोमवार को रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने घाटी में ट्रेन चलाने के संबंध में सेफ्टी, सिक्योरिटी व रेलवे ट्रैक का बडगाम से बारामुला स्टेशन के बीच निरीक्षण किया था। सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद मंगलवार से घाटी में दो ट्रेनें चलाने की अनुमति दी गई।
 
विज्ञापन
Rail service started between Srinagar to Banihal in jammu kashmir
श्रीनगर से बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू - फोटो : बासित जरगर

घाटी में पहले दिन श्रीनगर से 187 यात्री बारामुला के लिए रवाना हुए। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों ने तीन माह बाद शुरू होने वाली सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि इससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है। यह सेवा आने वाले दिनों में भी जारी रहनी चाहिए। ज्ञात हो कि बंदी के तीन माह के दौरान रेलवे को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed