राहुल गांधी ने बनिहाल से शुक्रवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। बुलेटप्रूफ वाहन में काजीगुंड में घाटी में जवाहर टनल को पार कर गए, लेकिन उसके बाद मुश्किल से 500 मीटर ही चल पाए। उनकी अगुवाई के लिए जमा हुई भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति को देखते हुए उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा।
2 of 5
Bharat Jodo Yatra in Banihal
- फोटो : बासित जरगर
अनंतनाग जिले के खन्नाबल डाक बंगले में रात बिताने से पहले उन्हें वेसु तक 11 किमी पैदल चलना था। गांधी ने कहा सुरक्षा प्रदान करना जम्मू-कश्मीर प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि अब यात्रा के शेष दिनों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ लेकिन उम्मीद है कि कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।
3 of 5
Bharat Jodo Yatra in Banihal
- फोटो : बासित जरगर
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई राजनीतिक मुद्दे हैं, लेकिन हम यात्रा के दौरान उन मुद्दों पर चर्चा नहीं करेंगे। यह यात्रा मोदी सरकार की नीयत और नीतियों के कारण देश के सामने खतरों को उजागर कर रही है। केंद्र ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया।
4 of 5
Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित छह मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने गुपकार गठबंधन बनाया और इसकी बहाली की मांग कर रहे हैं। इन सभी राजनीतिक मुद्दों के लिए अलग-अलग मौके होंगे और इन्हें संसद में उठाएंगे। यात्रा का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसका जम्मू-कश्मीर या अन्य राज्यों के चुनावों या 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या प्रभाव पड़ेगा, हम इन सभी सवालों के बारे में बाद में सोचेंगे। हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन मुद्दों के बारे में नहीं सोचा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में बनिहाल से अनंतनाग तक राहुल गांधी को 16 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी, लेकिन भीड़ के अनियंत्रित होने से वह मुश्किल से चार किमी. ही चल पाए। हालांकि बाकी यात्री पदयात्रा करते हुए आगे पहुंचे थे।
5 of 5
Bharat Jodo Yatra in Banihal
- फोटो : बासित जरगर
राहुल 29 जनवरी को करेंगे पत्रकार वार्ता
29 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक स्थित पीसीसी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे और अगले दिन 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। हम अगले तीन दिन कश्मीर में रहेंगे। यात्रा के समापन समारोह के लिए 13 दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मैदान पर डेढ़ घंटे के लिए समापन समारोह होगा।