फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: जम्मू में राहुल गांधी ने भाजपा पर किया वार, आज नगरोटा से होगा कारवां रवाना

Tue, 24 Jan 2023 12:10 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को 129वें दिन विजयपुर से होकर जम्मू पहुंची। इस पदयात्रा में जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए। जम्मू के सतवारी चौक से थोड़ा पहले हुई राहुल गांधी की एक जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra reached Jammu  rahul gandhi addresses public meeting 24 jan move from Nagrota
Bharat Jodo Yatra in Jammu - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर, कठुआ, सांबा से होती हुई भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को 129वें दिन विजयपुर से होकर जम्मू पहुंची। इस पदयात्रा में जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए। जम्मू के सतवारी चौक से थोड़ा पहले हुई राहुल गांधी की एक जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। चारों ओर राहुल गांधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

Bharat Jodo Yatra reached Jammu  rahul gandhi addresses public meeting 24 jan move from Nagrota
Bharat Jodo Yatra in Jammu - फोटो : अमर उजाला

सिद्दड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम करके 24 जनवरी की सुबह 7 बजे पदयात्रा शीतली (नगरोटा चेक पोस्ट के पास) से शुरू होकर नगरोटा के पुराने रूट से आगे बढ़ेगी। इसमे झज्जर कोटली तक यात्रा का जाना प्रस्तावित है, जिसके आगे रैंबल उधमपुर से यात्रा शुरू होगी।

Bharat Jodo Yatra reached Jammu  rahul gandhi addresses public meeting 24 jan move from Nagrota
Bharat Jodo Yatra in Jammu - फोटो : अमर उजाला

सतवारी चौक पर भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाने के साथ बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सभा के दौरान लोगों के बैठने के लिए हजारों कुर्सियां लगाई गई थीं। जिसमें एकतरफा हाईवे को खोलकर वाहनों की आवाजाही रखी गई। यात्रा में राहुल गांधी ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनकर रखी थी। उन्होंने सभा में पहुंचकर सबसे पहले सुभाष चंद्र के चित्र पर फूल अर्पित किए।

कांग्रेस नेताओं की ओर से उन्हें केसरी रंग की पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। इस दौरान गायक शबाब साबरी ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधी गीतों की कुछ पंक्तियां गाईं। कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कॉर्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra reached Jammu  rahul gandhi addresses public meeting 24 jan move from Nagrota
Bharat Jodo Yatra in Jammu - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। राहुल गांधी ने सरकार पर केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीरी पंडितों के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से समुदाय से माफी मांगने को कहा।

उन्होंने कहा, 'आपके (जम्मू कश्मीर को नागरिक) राज्य के दर्जे से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। आपका अधिकार केंद्र ने छीन लिया है और कांग्रेस इसे बहाल करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगी।' बता दें, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra reached Jammu  rahul gandhi addresses public meeting 24 jan move from Nagrota
रधुनाथ मंदिर में पूजा करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद

राहुल ने रघुनाथ मंदिर में माथा टेका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार की दोपहर जम्मू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया। इसमें प्रमुख रूप से नटराज मंदिर, बगला मुखी मंदिर में राहुल ने हाजिरी दी। वह कुछ देर के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यालय में भी गए। इस दौरान ट्रस्ट के प्रधान अजय गंडोत्रा और सचिव अशोक शर्मा ने राहुल गांधी को मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। वहीं, राहुल का शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन आखिर में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed