पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर सेना ने एक वीडियो जारी किया है। चिनार कॉर्प्स के ट्विटर से जारी किए गए इस वीडियो में हमले को अंजाम देने वाले आतंकी के घर से लेकर पूरी घटना को दिखाया गया है। दिल को झकझोर कर रख देने वाले इस वीडियो के अंत में दो शेर भी लिखे हैं, जो किसी को भी रुला दें।
2 Years Of Pulwama Attack सेना ने वीडियो जारी कर दिखाई पूरी घटना, अंत में लिखे दो शेर रुला देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के आखिर में लिखे हैं दो शेर
Pulwama Attack ||
बिठाकर पास बच्चों को जो कल किस्से सुनाता था,
उसे किस्सा बनाने को, क्या जायज ये धमाका था?
पहुंचा घर जो उसके था वो ताबूत था खाली,
उठा जो उसकी चौखट से बहुत भारी जनाजा था।
India Remembers || 🙏🏻#PulwamaTerrorAttack #Kashmirrejectsterrorism @adgpi @NorthernComd_IA @SWComd_IA pic.twitter.com/obIcfDk1dl
अगली स्लाइड में- जानिए, वो कायर जिसने विस्फोट से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों के काफिले में मारी थी टक्कर..
14 फरवरी 2019 को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले को लेकर देश में चारों ओर आक्रोश की लहर थी। इस आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास का हाथ था। जानिए, वो कायर जिसने करीब 350 किलोग्राम विस्फोट से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों के काफिले में मारी थी टक्कर..
इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ले ली थी। आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया कि उसके आतंकी आदिल अहमद ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को उड़ाया।