जम्मू-कश्मीर के सरकारी चिकित्सा केंद्रों में शुरू हुए वरिष्ठ नागरिकों के कोविड वैक्सीन अभियान में अजीब ही माहौल देखने को मिला। शहर के कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक बिना पंजीकरण करवाए पहुंच गए। कुछ ने यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वैक्सीन लगवाई है हमें भी वही लगाओ। जम्मू-कश्मीर में पहले दिन से ही लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है और इसमें कहीं से कोई बड़े रिएक्शन की सूचना नहीं है। कोवि-2 एप पर लोड अधिक रहने से कई पंजीकृत लाभार्थियों को चिकित्सा केंद्रों पर पहुंचकर भी दूसरी बार पंजीकरण करवाना पड़ा।
यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जीएमसी, गांधीनगर, सरवाल अस्पताल में सुबह से ही वरिष्ठ नागरिक पहुंचने लगे। इसके साथ ही कई केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति भी पहुंचे। वैक्सीन केंद्रों पर अचानक पहुंची भीड़ से चिकित्सा कर्मियों को अधिक कसरत करनी पड़ी। इसमें कई वरिष्ठ नागरिक पहले से पंजीकरण करवाकर पहुंचे थे, लेकिन अधिकांश का आन स्पॉट पंजीकरण किया गया।
गांधीनगर अस्पताल में पहुंचे वरिष्ठ नागरिक शास्त्रीनगर निवासी रघुवीर शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले से संबंधित एप पर पंजीकरण करवाया था, लेकिन उन्हें अस्पताल में दोबारा ऑन स्पाट पंजीकरण करवाना पड़ा। कई नागरिकों ने बताया कि एप पर पंजीकरण के दौरान कुछ समस्या आ रही है, जिसमें कई स्लॉट पर काम नहीं हो रहा है। गांधीनगर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. इंदिरा बुतियाल ने बताया कि 250 से अधिक नागरिकों को निशुल्क कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। जीएमसी में भी वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी गई।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने बताया कि ऑन स्पाट और पंजीकृत दोनों वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई। सरवाल अस्पताल में भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हरबख्श सिंह ने बताया कि पहले दिन 80 लोगों को वैक्सीन दी गई। उधर, जब कुछ लोगों ने कहा कि हमें वही वैक्सीन लगवानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई है, तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके साथ ही कुछ लोग इस बात पर ठहाके लगाते भी दिखाई दिए।
आगे की स्लाइड में पढ़िएः स्वास्थ्य निदेशक ने लोगों से क्या कहा...
-वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन करवाने के दौरान अपने साथ कम से कम एक तीमारदार लाएं
-वरिष्ठ नागरिक आयु की पुष्टि के लिए अपने साथ आधार कार्ड रखें
-पंजीकरण करवाकर ही चिकित्सा केंद्र पर वैक्सीन के लिए पहुंचे
-45 वर्ष से ऊपर आयु वाले बीमार लोग अपने साथ डॉक्टर की पर्ची लाएं (सरकारी अस्पताल या पंजीकृत डॉक्टर)
-बीमारी वाली श्रेणी में दस रोगों को दर्शाया गया है, उसे देखें, इसमें प्रमुख मधुमेह, हाईपरटेंशन, हृदय, कैंसर आदि हैं