फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल

Sat, 08 May 2021 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables increased in Jammu and Kashmir amid lockdown
सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू में लॉकडाउन के बीच फल-सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। सब्जियों के दाम पांच से 20 रुपये तक बढ़े हैं। लॉकडाउन के कारण काम-धंधे भी बंद पड़े हैं। मेहनत-मजदूरी करने वालों की थाली से सब्जियां दूर होती जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी में भी सब्जियां महंगी ही बिक रही हैं। पंजाब समेत अन्य राज्यों से सब्जियों के ऑर्डर रद्द होने के कारण भी दामों पर असर पड़ा है।

Prices of fruits and vegetables increased in Jammu and Kashmir amid lockdown
सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला

वहीं मरीजों के लिए फल खरीदना काफी महंगा साबित हो रहा है। फल विक्रेताओं का कहना है कि ग्राहक कम आ रहे हैं। ऐसे में फल नहीं बिक पा रहे। ऊपर से अब दामों में इजाफा हुआ है। ऐसे में कारोबार घट गया है। हालात ऐसे ही रहे तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। 


 
Prices of fruits and vegetables increased in Jammu and Kashmir amid lockdown
सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
लगातार बिगड़ता जा रहा रसोई का बजट

गृहिणी अलका, मीनाक्षी, संतोष का कहना है कि सब्जियों के दाम में काफी इजाफा हो रहा है। इन दिनों कामकाज भी बंद हैं। अब हालत यह है कि एक किलो की जगह आधा किलो सब्जी से ही काम चलना पड़ रहा है। ब्राड़ी ब्राह्मणा के निवासी अमृत व डोडा के सुजान सिंह ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी में उनके घर के सदस्य उपचाराधीन हैं। फलों के दाम बढ़ने के कारण अतिरिक्त राशि देनी पड़ रही है। इस कारण आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables increased in Jammu and Kashmir amid lockdown
पालक - फोटो : Pixabay
सब्जियों के दाम  
सब्जी     अब     लॉकडाउन से पहले 
भिड़ी     50   40
अरबी     60   50
पालक     30 25
बैंगन     20 15
शिमला मिर्च     49 25
घीया(लौकी)   29 12
मटर     40  40 
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables increased in Jammu and Kashmir amid lockdown
सेब     - फोटो : अमर उजाला
फलों के दाम
फल     अब                     पहले
कीवी    90 रुपये/फल  15 रुपये 
नारियाल      110     40
आम     150     120 
अंगूर     170     100 
सेब     300     200 
केला     80 रुपये दर्जन     60 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed