पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में वीरवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहले जवानों पर गोलियां चलाईं। फिर ग्रेनेड हमला किया जिससे वाहन में आग लग गई। इसमें जवान झुलस भी गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी जवान वाहन में सवार होकर भिंबर गली से संगयोट स्थित मुख्यालय जा रहे थे। सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2021 में इसी इलाके में मुठभेड़ के दौरान नौ जवान शहीद हुए थे।
2 of 8
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल(FIle)
- फोटो : संवाद
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित अपने मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे तथा भारी बारिश के बीच वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया।
3 of 8
पुंछ के भाटादूड़ियां में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। (FILE)
- फोटो : एएनआई
इससे वाहन में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। जिस समय सैन्य वाहन में आग लगी तो मार्ग से गुजर रहे अन्य दर्जनों वाहन रुक गए। उनमें सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने के साथ ही जवानों को बचाने का प्रयास किया।
4 of 8
पुंछ के भाटादूड़ियां जंगल के एक हिस्से में लगाई आग। (FILE)
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए और क्षेत्र की घेराबंदी करने के साथ ही घायल एवं शहीद जवानों को वहां से हटाने का अभियान शुरू कर दिया। इस बीच इस पुलिस ने पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिंबर गली से जड़ांवाली गली के बीच यातायात को बंद कर दिया।
5 of 8
poonch encounter(FILE)
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ जम्मू-राजोरी की तरफ से आने वाले वाहनों को भिंबर गली से वाया मेंढर हरणी जड़ांवाली गली और पुंछ से राजोरी जम्मू जाने वाले वाहनों को जड़ांवाली गली से हरणी मेंढर भिंबर गली के के रास्ते मोड़ दिया है।