फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonch Terror Attack: ग्रेनेड हमले से पहले जवानों पर की थी फायरिंग, 2021 में इसी इलाके में नौ जवान हुए थे शहीद

Thu, 20 Apr 2023 09:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
poonch terror attack: firing on soldiers before grenade attack, 9 soldiers were martyred in 2021
पुंछ में सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में वीरवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहले जवानों पर गोलियां चलाईं। फिर ग्रेनेड हमला किया जिससे वाहन में आग लग गई। इसमें जवान झुलस भी गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी जवान वाहन में सवार होकर भिंबर गली से संगयोट स्थित मुख्यालय जा रहे थे। सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2021 में इसी इलाके में मुठभेड़ के दौरान नौ जवान शहीद हुए थे। 


poonch terror attack: firing on soldiers before grenade attack, 9 soldiers were martyred in 2021
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल(FIle) - फोटो : संवाद

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित अपने मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे तथा भारी बारिश के बीच वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया।

poonch terror attack: firing on soldiers before grenade attack, 9 soldiers were martyred in 2021
पुंछ के भाटादूड़ियां में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। (FILE) - फोटो : एएनआई

इससे वाहन में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। जिस समय सैन्य वाहन में आग लगी तो मार्ग से गुजर रहे अन्य दर्जनों वाहन रुक गए। उनमें सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने के साथ ही जवानों को बचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
poonch terror attack: firing on soldiers before grenade attack, 9 soldiers were martyred in 2021
पुंछ के भाटादूड़ियां जंगल के एक हिस्से में लगाई आग। (FILE) - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए और क्षेत्र की घेराबंदी करने के साथ ही घायल एवं शहीद जवानों को वहां से हटाने का अभियान शुरू कर दिया। इस बीच इस पुलिस ने पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिंबर गली से जड़ांवाली गली के बीच यातायात को बंद कर दिया।

विज्ञापन
poonch terror attack: firing on soldiers before grenade attack, 9 soldiers were martyred in 2021
poonch encounter(FILE) - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ जम्मू-राजोरी की तरफ से आने वाले वाहनों को भिंबर गली से वाया मेंढर हरणी जड़ांवाली गली और पुंछ से राजोरी जम्मू जाने वाले वाहनों को जड़ांवाली गली से हरणी मेंढर भिंबर गली के के रास्ते मोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed