फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: दो बॉक्स में आईईडी बरामद, आतंकियों पर बरसाए जा रहे आग के गोले, देखें तस्वीरें

Fri, 22 Oct 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
poonch  Bhata Durian poonch jammu and kashmir IED found in forest
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के पुंछ में भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के 9वें दिन शुक्रवार को जंगल में दो बॉक्स बरामद हुए। जिनमें आईईडी प्लांट की गई थी। सेना और पुलिस की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। आतंकियों को खोजने के लिए आग लगाने वाले गोले भी बरसाए जा रहे हैं। चमरेड़ के जंगल में 11 अक्तूबर को आतंकियों के पहले हमले के बाद 14 अक्तूबर को भाटादूड़ियां में घात लगाकर हमला किया गया था। दोनों हमलों में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए थे। भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौती को देखते हुए इस ऑपरेशन को विशेष एहतियात के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। 



जिले के विंबर गली क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की फोटो खींचते एक संदिग्ध युवक को गुुरुवार को सेना ने गिरफ्तार भी किया था। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबर और कई आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो मिले हैं। पकड़े गए व्यक्ति से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उसके ओवरग्राउंड वर्कर होने का शक है। पुंछ के भाटादूड़ियां गांव में पिछले आठ दिनों से चल रही मुठभेड़ के बीच संदिग्ध के पकड़े जाने से सनसनी फैल गई।


 

poonch  Bhata Durian poonch jammu and kashmir IED found in forest
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के प्रवेश द्वार पर विंबर गली में गुरुवार को एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पता चला कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों की फोटो खींच रहा है। उसे तत्काल सेना के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद जमील बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिला। उसमें पाकिस्तान से जुड़े छह नंबर पाए गए। साथ ही 15 व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो मिले। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

poonch  Bhata Durian poonch jammu and kashmir IED found in forest
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

बालाकोट का रहने वाला यह युवक विंबर गली क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। यह इलाका भाटादूड़ियां में पिछले आठ दिनों से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ स्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने बताया कि एक बार पहले भी यह युवक सुरक्षा प्रतिष्ठानों की फोटो खींचते हुए पकड़ा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
poonch  Bhata Durian poonch jammu and kashmir IED found in forest
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंढ़र उप जिले के भाटादूड़ियां में आतंकियों के खिलाफ गुरुवार को आठवें दिन भी ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों ने पूरे दिन घने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दूसरी ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई। 

विज्ञापन
poonch  Bhata Durian poonch jammu and kashmir IED found in forest
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

तलाशी अभियान के दौरान जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने का शक है, वहां आग लगा दी जा रही है ताकि वे छिपे हों तो बाहर निकलें। ऑपरेशन अभी और कुछ लंबा खिंच सकता है क्योंकि वहां मौजूद नाले को भी खंगाला जाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed