फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वो आतंकी हमला, जिसमें भारत मां के एक और सपूत को मिली शहादत

Wed, 16 May 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 16 May 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
pictures of south kashmir bijbehera militant attack on police party
attack - फोटो : BASIT ZARGAR
अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले में भारत मां के एक और वीर सपूत को शाहदत हासिल हुई। इसी आतंकी हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। 


 
pictures of south kashmir bijbehera militant attack on police party
attack - फोटो : BASIT ZARGAR
जानकारी के अनुसार बिजबिहाडा थाने की एक गाड़ी (टाटा सूमो) पुलिस लाइन से कुछ सामान लेकर लौट रही थी। इसी बीच पाजलपोरा इलाके में हथियारों से लैस चार से पांच आतंकियों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
pictures of south kashmir bijbehera militant attack on police party
attack - फोटो : BASIT ZARGAR
इसमें कांस्टेबल अब्दुल रशीद और एसपीओ बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बिजबिहाड़ा ले जाया गया, लेकिन बिलाल अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल अब्दुल रशीद की हालात गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pictures of south kashmir bijbehera militant attack on police party
attack - फोटो : BASIT ZARGAR
हमले के बाद आंतकी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed