फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में सबसे सर्द रात, श्रीनगर में पारा -3.7 पहुंचा, लेह और कश्मीर में जम गया पीने का पानी

Wed, 18 Dec 2019 06:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Photos Of Kashmir After Snowfall, Latest Photos Of Jammu Kashmir, Winter Leh Ladakh Photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर की ‘शीतकालीन राजधानी’ (जम्मू) में मंगलवार की रात तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुँचने से बुधवार की सुबह हाड़ कंपा देने वाली महसूस की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। 


 
Photos Of Kashmir After Snowfall, Latest Photos Of Jammu Kashmir, Winter Leh Ladakh Photos
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू का न्यूनतम तापमान वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और शहर में लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊँचे क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के बाद बीते कुछ दिनों से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में पारा लगातार गिरता जा रहा है। 

 
Photos Of Kashmir After Snowfall, Latest Photos Of Jammu Kashmir, Winter Leh Ladakh Photos
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos Of Kashmir After Snowfall, Latest Photos Of Jammu Kashmir, Winter Leh Ladakh Photos
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री कम रहा। दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में से लद्दाख स्थित लेह सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 17.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन
Photos Of Kashmir After Snowfall, Latest Photos Of Jammu Kashmir, Winter Leh Ladakh Photos
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने के बेस कैंप कटरा में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed