फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two Pakistani terrorists from Jaish-e-Mohammed killed in Jammu and Kashmir encounter have been identified

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़: मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी, पुलिस ने कहा- ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते’

Thu, 17 Sep 2026 06:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 17 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सोहन के दौरान मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई। दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार और ग्रेनेड बरामद किए गए।
 

विज्ञापन
Two Pakistani terrorists from Jaish-e-Mohammed killed in Jammu and Kashmir encounter have been identified
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सोहन के तहत सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।  मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। उनके पास से एक एके असॉल्ट राइफल (चार मैगजीन के साथ), एक एम4 कार्बाइन (तीन मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्तौल (दो मैगजीन के साथ) और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।'

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसका उद्देश्य किसी और आतंकवादी की मौजूदगी की संभावना को खत्म करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी अभियान जारी
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी और घेराबंदी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम अभी भी इलाके में सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अन्य आतंकवादी मौजूद न हो। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed