{"_id":"5c76469ebdec227376728dc1","slug":"photos-of-badgam-jammu-kashmir-mi-17-helicopter-crash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए: बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एमआई-17 हेलीकॉप्टर, दो पायलट सहित सात के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए: बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एमआई-17 हेलीकॉप्टर, दो पायलट सहित सात के शव बरामद
Wed, 27 Feb 2019 01:43 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
helicopter crash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार की सुबह वायु सेना का एमआई 17 हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची वायुसेना की टीम ने जांच के दौरान कई अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार इनमें छह वायुसेना के लोग तथा एक स्थानीय नागरिक था।
helicopter crash
बडगाम जिले के गरेंद कलां गांव में सुबह 10.38 बजे वायुसेना का हेलीकाप्टर गिर पड़ा। जोरदार धमाके से लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि खेत में गिरा हेलीकाप्टर आग की लपटों से घिरा हुआ है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
helicopter crash
सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। इस बीच भीड़ के चलते आपरेशन में दिक्कत आने लगी तो सुरक्षा बलों ने हवाई फायर कर लोगों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
helicopter crash
घटना के कुछ देर बाद वायु सेना की जांच टीम भी एक अन्य हेलीकाप्टर से मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए ताकि घटना के पीछे के कारण का पता लगाया जा सके। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरने से पहले ही हेलीकाप्टर में आग लग चुकी थी। इसका एक हिस्सा कुछ दूरी पर वहाबपोरा इलाके में भी गिरा है।
विज्ञापन
helicopter crash
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से बरामद सात शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए लोगों में एक स्थानीय किफायत अहमद गनई (20) भी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।