जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थल आम जनता के लिए खोलने के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। अब यहां आने के लिए सिर्फ उन्हीं पर्यटकों को अनुमति मिलेगी, जिनके पास होटल की ऑनलाइन बुकिंग होगी। इसमें स्थानीय व बाहर से आने वाले सभी पर्यटक शामिल हैं।
अगर आप पटनीटॉप जाने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान दें, ये काम न किया तो दिक्कत में पड़ जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के अनुसार, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में एक जगह पर भीड़ होने से खतरा और बढ़ जाएगा। दरअसल, पटनीटॉप में कुछ दिन पहले ही सैलानियों की आवाजाही आरंभ हुई है। इनमें ज्यादातर सैलानी मैदानी इलाकों से गर्मी से राहत पाने और मौसम का लुत्फ लेने पटनीटॉप पहुंच रहे थे। सोमवार को भी यहां भारी भीड़ थी।
एसडीएम अब्दुल सत्तार ने कहा कि जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि भारी भीड़ और कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए पिकनिक मनाने वालों के लिए फिलहाल पटनीटॉप आने पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग होगी, उन्हें ही पटनीटॉप जाने की अनुमति होगी। दिन में पिकनिक की अनुमति नहीं होगी। मास्क न लगाने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। -डॉ. पियूष सिंगला, उपायुक्त (उधमपुर)
अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें