फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, कई चौकियां तबाह, छह सैनिक घायल

Tue, 02 Jun 2020 05:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army s several army posts destroyed, six soldiers injured In retaliation by Indian Army
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। कीरनी से बालाकोट तक सौ किलोमीटर से अधिक लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकतों को अंजाम दिया। इससे मेंढर सेक्टर में एक ग्रामीण और आधा दर्जन जानवर घायल हो गए। गोलाबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। पाकिस्तानी सेना के छह सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Pakistani army s several army posts destroyed, six soldiers injured In retaliation by Indian Army
संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिले के कीरनी, कस्बा, मंधार क्षेत्रों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार बरसाए। उसके बाद शाम 7.40 बजे गुलपुर सेक्टर के खड़ी करमाड़ा में मोर्टार से गोलाबारी शुरू की जो रविवार सुबह तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान रात 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर और बालाकोट में भी मोर्टार से सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से सुबह 4 बजे तक गोलाबारी जारी रही।

Pakistani army s several army posts destroyed, six soldiers injured In retaliation by Indian Army
संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान गांव गोल्द मोहल्ला नवनी निवासी मोहम्मद रशीद के मकान की छत पर एक 120 एमएम का पाकिस्तानी मोर्टार आ गिरा जो छत तोड़कर कमरे में जा घुसा। इससे रशीद (25) का बेटा यासिर घायल हो गया। गोलाबारी से गांव में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani army s several army posts destroyed, six soldiers injured In retaliation by Indian Army
संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

उधर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात 12 बजे भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करोल पंगा पोस्ट से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक भारतीय सीमा में गोलाबारी की।

विज्ञापन
Pakistani army s several army posts destroyed, six soldiers injured In retaliation by Indian Army
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

इस क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से सुरक्षा बांध का काम शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू किया गया, जिसे बाधित करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोले बरसाने शुरू कर दिए। बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को भी निशाना बनाने की नापाक कोशिशें की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed