फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मूः बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 41 यात्री घायल, दर्दनाक मंजर को बयां करती यह तस्वीरें

Tue, 27 Aug 2019 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Aug 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
painful accident in Udhampur due to bus overturn 41 passengers injured
अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर तबैड़ी गांव में मंगलवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरी ओवरलोड मिनी बस चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरी और मिनी बस में सवार 41 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर एक घायल को जीएससी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

painful accident in Udhampur due to bus overturn 41 passengers injured
अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब साढ़े सात बजे चनुनता से उधमपुर की तरफ आ रही मिनी बस नंबर जेके14डी-6647 जैसे ही तबैडी गांव में पहुंची तो अचानक मिनी बस का एक टायर सड़क के एक बड़े गड्ढे में गया। इसके बाद चालक मिनी बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। मिनी बस पांच पलटते हुए पेड़ के पास जा टकराई। पूरा इलाका यात्रियों की चीख पुकार के साथ गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने नीचे उतर कर मिनी बस से यात्रियों को वाहन निकालना शुरू कर दिया।

painful accident in Udhampur due to bus overturn 41 passengers injured
अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और जो भी वाहन मौके से गुजरता नजर आया, उसमें घायलों को बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय के बाद जिला अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एक एक कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
painful accident in Udhampur due to bus overturn 41 passengers injured
अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल की टीम पहले से ही तैयार थी। जैसे जैसे घायल पहुंचते गए, अस्पताल की टीम उपचार में जुट गई। अशोक सिंह पुत्र सिंह निवासी चनुनता की प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
painful accident in Udhampur due to bus overturn 41 passengers injured
अस्पताल में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में मौजूद घायलों ने बताया कि मिनी बस पूरी तरह से ओवर लोड थी। मिनी बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। मेटाडोर में ज्यादातर मजदूर, सरकारी कर्मचारी व कॉलेज के विद्यार्थी थे। सभी शहर व अन्य स्थानों पर जा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed