फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 जिंदगियां छीनने वाला डोडा हादसाः घायल तैमूर को अभी तक नहीं पता कि दो बेटे और पत्नी मर चुकी है

Thu, 14 Nov 2019 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Nov 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
painful accident in Doda Jammu Kashmir, 16 people died, injured taimur said I just heard noise
doda accident - फोटो : अमर उजाला

उसे नहीं पता कि वह कहां पर है। वह बार-बार यही कह रहा है ‘मुझे सिर्फ शोर सुनाई दिया और उसके आगे कुछ पता नहीं है।’ यह शख्स परिवार के बारे में भी कुछ नहीं पूछ रहा। जीएमसी की ओल्ड इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 187 पर बेसुध पड़ा डोडा दर्दनाक हादसे में बचा एकमात्र घायल तैमूर (25) निवासी मंगोता (तहसील मरमत, जिला डोडा) इस हादसे में अपने दो बेटे और पत्नी को खो चुका है।

painful accident in Doda Jammu Kashmir, 16 people died, injured taimur said I just heard noise
doda accident - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे और परिवार से वह अंजान है। बायां पैर, बाजू में चोटें आने के साथ रीढ़ की हड्डी और दिमाग में गंभीर चोट आई है। मंगलवार को डोडा जिला में हुए इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि तैमूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
painful accident in Doda Jammu Kashmir, 16 people died, injured taimur said I just heard noise
doda accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बारे में पूछने पर तैमूर सिर्फ कुछ भी याद नहीं होने की बात कह रहा है। वह सिर्फ इतना ही बता रहा है कि उसे शोर सुनाई दिया था। अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो देने की उसे जानकारी नहीं दी गई है। न ही उसने उनके बारे में अभी तक कुछ पूछा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
painful accident in Doda Jammu Kashmir, 16 people died, injured taimur said I just heard noise
doda accident - फोटो : अमर उजाला
तैमूर की तीमारदारी में लगे भाई जिबरान ने बताया कि तैमूर की कुछ साल पहले तनवीरा से शादी हुई थी। गत दिवस वह अपने आठ माह के बेटे को डोडा दिखाने गया था। उसके साथ पत्नी और तीन साल का बेटा आकिब भी था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके अन्य परिवार के सदस्यों का यह आखिरी सफर होगा।

 
विज्ञापन
painful accident in Doda Jammu Kashmir, 16 people died, injured taimur said I just heard noise
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिबरान ने बताया कि तैमूर ने उसे पहचाना, लेकिन उसे देखने आए अपने दोस्त को पहचान नहीं पाया। जीएमसी में तैमूर के आपरेशन की तैयारी की जा रही थी। जीएमसी के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह ने बताया कि तैमूर के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। उसे सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed