फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः घर से उठते रहे जनाजे, चारों ओर थी बस चीत्कार ही चीत्कार, काला दिन बनी ये तारीख

Thu, 14 Nov 2019 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Doda Jammu Kashmir painful accident, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के डोडा/उधमपुर जिले में मरमत इलाके में वाहन दुर्घटना के बाद मंगोता गांव में दिन भर मातम छाया रहा। दोपहर तक नम आंखों के साथ सभी 14 को दफनाया गया। जनाजे के दौरान आसपास के गांव से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। पूरे गांव में केवल मृतकों के परिवार के सदस्यों व परिजनों की चीत्कार ही सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि इस दिन को काले दिन के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

Doda Jammu Kashmir painful accident, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को डोडा के मरमत इलाके में वाहन के दुर्घटना का शिकार होने पर 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले 14 मंगोता गांव के थे। एक साथ 14 की मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे मंगोता गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था। डोडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को सभी क्षत विक्षत शव मंगोता गांव में पहुंचा दिए गए थे। एक साथ 14 शवों के गांव में पहुंचने पर पूरा गांव ग्रामीणों की चीत्कार के साथ गूंज उठा था।

Doda Jammu Kashmir painful accident, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कुछ ग्रामीण ऐसे थे जोकि शवों को देखने के बाद उनकी जुबान से कोई शब्द नहीं निकल पाया था। रात के समय पूरे गांव में सन्नाटा छाया गया। सुबह होने पर सभी परिवारों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई की तैयारी शुरू कर दी। एक एक कर शवों को घरों से उठाया गया। जब शव उठाए गए तो मृतकों के परिवार के सदस्यों को संभालना मुश्किल हो गया। विशेष तौर पर महिलाएं अपने आप को संभाल नहीं पा रही थी। उनके रोने की आवाज पूरे गांव में गूंज रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doda Jammu Kashmir painful accident, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

अंतिम विदाई में पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों महिलाओं को समझा कर शव उठाए और सबको दफनाया गया। इसके लिए शवों को पांच अलग अलग स्थानों पर ले जाया गया। शवों को दफनाने की प्रक्रिया को पूरा करते शाम के करीब पांच बज गए। मृतकों के परिजनों व मंगोता के ग्रामीणों का कहना था कि 12 नवंबर को दिन को भी भूला नहीं जा सकता है। इस दिन को काले दिन की तरह याद रखा जाएगा, क्योंकि इस दिन हुए वाहन दुर्घटना ने हंसते खेलते परिवारों को उजाड़ कर रख दिया।

विज्ञापन
Doda Jammu Kashmir painful accident, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार में कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा था। हालांकि छोटे स्तर के प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर जरूरत पहुंचे थे। दफनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी अधिकारी अपने घरों को लौट गए। किसी ने भी अभी तक मृतकों के परिवार के लिए किसी प्रकार के मुआवजे का एलान नहीं किया है। अंतिम विदाई के लिए डोडा जिले का कोई बड़ा नेता भी नहीं पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed