भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार की शाम से चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व क्षेत्र और इससे लगे हुए दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते तूफान आज यानी कि शुक्रवार को तेजी पकड़ेगा, जो कि शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। आईएमडी ने इस तूफान का नाम अम्फान रखा है। यहां मौसम की गंभीरता को देखते हुए आईएमडी ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अम्फान को लेकर जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की ये चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच अधिकतर हिस्सों में हल्की और तेज बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू में भी तपिश से राहत रही।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी था। इससे ठंड का फिर अहसास हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ शहर और आसपास के कई हिस्सों में बारिश हुई। दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
जम्मू में 6.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 25.3 और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.4 और बारिश 13.8 मिलीमीटर हुई। इसी तरह बटोत में न्यूनतम तापमान 12.8, बारिश 20.2 मिलीमीटर, कटड़ा में न्यूनतम तापमान 20.2, बारिश 19.2 मिलीमीटर, भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 10.9 और बारिश 7.9 मिलीमीटर हुई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 6.6, कारगिल में 6.6 और लेह में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।