शारदीय नवरात्र के पास आते ही धर्मनगरी मां वैष्णो के रंग में रंगने लगी है। वहीं, प्रसिद्ध नवरात्र महोत्सव की भी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। कटड़ा से भवन तक विदेशी फूलों और रंगबिरंगी लाइट लगाने का कार्य जारी है। इसके लिए कारीगर तैयारियों में जुटे हैं। पूरी धर्मनगरी दुल्हन की तरह सजने लगी है। मां वैष्णो की प्राकृतिक और कृत्रिम गुफाओं को विशेष प्रकार के विदेशी फल और फूलों से सजाया जा रहा है। नवरात्र महोत्सव का एशिया चौक पर सात अक्तूबर को आगाज होगा। इसके लिए एशिया चौक से लेकर बस स्टैंड से फव्वारा चौक दोनों ओर रंगबिरंगी लाइट लगाई गई हैं। इसके साथ ही स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी महोत्सव के लिए सक्रिय हो गया है। स्थानीय प्रशासन से मिल कर योजना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में श्राइन बोर्ड के सीईओ कटड़ा से लेकर त्रिकुटा भवन तक गत दिवस दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुके हैं।
नवरात्र महोत्सव: कटड़ा से भवन तक विदेशी फूलों, रंग-बिरंगी लाइट से जगमगाने लगा मां का दरबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:09 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दोनों क्षेत्रों कश्मीर और जम्मू का दौरा करेंगे। वह 23 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में आएंगे और कई विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन