फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Many Gujjar leaders joined BJP including supporters, left the support of other organizations

जम्मू-कश्मीर: समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए कई गुज्जर नेता, छोड़ा अन्य संगठनों का साथ

Tue, 05 Oct 2021 03:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 05 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों को स्थापित करने और उन्हें अधिकार देने का काम किया हैं।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Many Gujjar leaders joined BJP including supporters, left the support of other organizations
रवींद्र रैना - फोटो : @ravinderrainabjp

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस व नेकां के अलावा कई अन्य संगठनों को छोड़ गुज्जर नेता अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस को छोड़ चौधरी मोहम्मद सुल्तान खान भी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा गुज्जर महासभा को छोड़ चौधरी मोहम्मद यासीन, नेकां को छोड़ चौधरी जुल्फिकार अली, डोगरा स्वाभिमान संगठन को छोड़ चौधरी बरकत अली भी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हाजी सलीमुद्दीन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने भाजपा में शामिल हुए गुज्जर नेताओं व उनके समर्थकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बीसी रोड में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, फुटपाथ समेत मिलेंगी अन्य सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में सत्ता में रहे दलों नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने प्रदेश में जमीनी स्तर पर न तो लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया और न ही गुज्जरों को सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों को स्थापित करने और उन्हें अधिकार देने का काम किया हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल, तिलक राज गुप्ता, नरेश सिंह, डॉ. प्रदीप महोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed