धर्मनगरी में आज से शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए नगर से वैष्णो देवी भवन तक को रंगबिरंगी लाइटों और विदेशी फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए विभिन्न फलों का भी इस्तेमाल किया गया है।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम तक लगभग तीस हजार भक्त पंजीकरण करवा चुके थे। इस बार नवरात्र में तीन लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। नवरात्र पर्व पर भवन में आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
3 of 5
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
हर नवरात्र पर धर्मनगरी से लेकर भवन की सुरक्षा को विशेष अहमियत दी जाती है। इस बार भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने के साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। सुरक्षा कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि जांच के नाम पर यात्रियों को परेशानी पेश न आए।
4 of 5
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के दौरान भवन में सुबह और शाम को होने वाली अटका आरती के दौरान विभिन्न गायक अपनी भेंट की प्रस्तुति देंगे। आज से आयोजित होने वाली अटका आरती में प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पोडवाल की बेटी कविता पोडवाल मां का गुणगान करेंगी।
5 of 5
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र महोत्सव के आगाज के साथ ही आज से मंदिरों में भक्तों का मेला लगना तय है। प्रथम नवरात्र पर मैय्या के दर्शनों को आतुर भक्तों की टोलियां दूर दराज मंदिरों के लिए शनिवार शाम ही रवाना हो गई हैं। जिला के तमाम देवी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लंगर कमेटियों के साथ साथ मंदिर कमेटियों ने भी भक्तों के स्वागत के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।