{"_id":"5fbba1234b582d03f83e2efc","slug":"nagrota-encounter-news-tunnel-found-in-samba-clue-found-from-gps-location-of-radio-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पाकिस्तान की शर्मनाक साजिश का फिर पर्दाफाश, रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पाकिस्तान की शर्मनाक साजिश का फिर पर्दाफाश, रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से हुआ खुलासा
Mon, 23 Nov 2020 05:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
tunnel found in samba
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा में मारे गए चार आत्मघाती आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की थी। रविवार तड़के बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सांबा सेक्टर की रिगाल और चलियाड़ी पोस्ट के मध्य घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग खोज निकाली है। सुरंग भारतीय क्षेत्र के भीतर 150 मीटर तक बनी हुई है।
Trending Videos
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी
- फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की तरफ सुरंग की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरंग की छानबीन और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। 19 नवंबर को चार आतंकी बन टोल प्लाजा पर मुठभेड़ में मारे गए थे। आतंकी मुठभेड़ के बाद से ही सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसके पुख्ता सुबूत नहीं मिल पाए।
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी
- फोटो : ani
19 नवंबर से ही सुरक्षा बल मंगू चक से रिगाल के तीन किलोमीटर क्षेत्र में एंटी टनल अभियान चला रहे थे। रविवार तड़के बीएसएफ के एक जवान ने सुरंग के एक सिरे को खोज लिया। मौके पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी इसी सुरंग से घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं। कई अन्य पहलुओं को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्ही बोरियों से सुरंग को ढका गया था
- फोटो : ani
रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिला सुराग
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की सूचना थी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मदद आतंकियों से बरामद रेडियो सेट की जीपीएस लोकेशन से मिली। लोकेशन को ट्रैक करते हुए घुसपैठ के संभावित क्षेत्र को लगातार खंगाला गया।

सुरंग खोजने वाले जवान को पुरस्कार देते डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ जवान को 50 हजार का इनाम
एंटी टनल अभियान में जुटी संयुक्त टीमों में शामिल बीएसएफ जवान को सुरंग खोजने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने जवान को मौके पर ही इनामी राशि दी।
एंटी टनल अभियान में जुटी संयुक्त टीमों में शामिल बीएसएफ जवान को सुरंग खोजने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने जवान को मौके पर ही इनामी राशि दी।