फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: 100 किमी का लंबा सफर, किसी ने नहीं की पूछताछ, सांबा से चारों आतंकवादी कैसे पहुंचे बन टोल प्लाजा तक

Thu, 19 Nov 2020 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
nagrota encounter: how did the four terrorists reach ban toll plaza from Samba sector
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

जैश के चार आतंकी चावलों की बोरियों से भरे ट्रक में छिप कर सांबा से 100 किलोमीटर सफर कर बन टोल प्लाजा तक पहुंच गए। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सांबा से बन टोल प्लाजा तक ट्रक कई नाकों से होकर गुजरा, पर कहीं भी चेकिंग नहीं हुई। इससे सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुलकर सामने आई है। 


 

nagrota encounter: how did the four terrorists reach ban toll plaza from Samba sector
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

हालांकि, पुलिस ने संभावना जताई है कि आतंकी सांबा सेक्टर से होकर टोल प्लाजा तक पहुंचे हैं। रूट का सही पता लगाने में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। अगर बन टोल प्लाजा पर ट्रक की चेकिंग नहीं होती तो आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। सांबा से लेकर जम्मू तक सुरक्षा का कड़ा घेरा है। यहां पर आने जाने वाले खासतौर पर ट्रकों पर पैनी नजर रखी जाती है। पुलिस भी दावा कर रही है कि डीडीसी चुनाव होने के कारण हमले की आशंका थी। ऐसे में नाकों में सख्ती की गई। आतंकियों को भागने का मौका तक नहीं दिया गया है।
 

nagrota encounter: how did the four terrorists reach ban toll plaza from Samba sector
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

मारे गए आतंकी चुनाव प्रभावित करने के लिए आ रहे थे घाटी: पुलिस
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादी इस महीने होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों को प्रभावित करने के लिए कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। पाकिस्तान हमारे राजनीतिक कामों में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nagrota encounter: how did the four terrorists reach ban toll plaza from Samba sector
इसी ट्रक में छिपे थे आतंकी - फोटो : amar ujala

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने इस तरफ आतंकियों की घुसपैठ कराने और आगामी चुनावों को बाधित करने की कोशिशें बढ़ा दी हैं। इसके लिए जम्मू पुलिस और सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को धराशायी कर अच्छा काम किया है। उनका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कश्मीर आना था। कहा कि हमें आशंका थी कि आतंकी चुनावों को प्रभावित करने के प्रयास में हैं, लेकिन सुरक्षा बल हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई चुनाव हो या 15 अगस्त या 26 जनवरी या यहां तक कि कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आ रहा हो, आतंकियों के हमले की आशंकाएं हमेशा बनी रहती हैं। लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं। 

विज्ञापन
nagrota encounter: how did the four terrorists reach ban toll plaza from Samba sector
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि हम उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में जाना शुरू कर दिया है और डरने की कोई बात नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि उम्मीदवार आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक उम्मीदवार को सुरक्षा प्रदान करना मुश्किल है। हम उन्हें सामूहिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में रखा जा रहा है। जब भी कोई उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए बाहर जाता है तो हम उसके साथ दोहरी सुरक्षा प्रदान करते हैं। उसके प्रचार के लिए क्षेत्र को सुरक्षित करते हैं। कहा कि करीब 250 आतंकवादी एलओसी से घुसपैठ के लिए वहां मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल चौकन्ने हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed