रियासत में वीरवार को मौसम साफ रहने के बावजूद कई संपर्क मार्ग नहीं खुल पाए। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा। श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर भी यातायात बाधित है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात दो तरफा बहाल नहीं हो पाया है। घाटी में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। वहीं गुलमर्ग में पर्यटकों ने बर्फ़बारी का आनंद लिया।
J&K: गुलमर्ग में बर्फबारी का ऐसा नजारा, तस्वीरें देख आप भी बना लेंगे घूमने का प्लान
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन