{"_id":"5bed9252bdec22561b6448eb","slug":"innova-loot-case-jammu-punjab-and-delhi-police-on-high-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनोवा हाईजैक मामला: हाई अलर्ट पर जम्मू, पंजाब और दिल्ली पुलिस, चालक को लेकर टीमें जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा हाईजैक मामला: हाई अलर्ट पर जम्मू, पंजाब और दिल्ली पुलिस, चालक को लेकर टीमें जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर पंजाब के माधोपुर में जम्मू कश्मीर की गाड़ी के हाईजैक मामले में जांच तेज हो गई है। पंजाब पुलिस की टीमें एसपी पठानकोट विवेकशील सोनी की अध्यक्षता में लखनपुर पहुंचीं। लखनपुर टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के पूछताछ के अतिरिक्त पंजाब पुलिस की टीमों ने आरटीओ कार्यालय के नजदीक एक ढ़ाबे में भी पूछताछ की । इस दौरान इनोवा चालक भी पंजाब पुलिस के साथ मौके पर ही मौजूद रहा।
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस की टीम वीरवार सुबह साढ़े चार बजे लखनपुर पहुंची और यहां जिस ढ़ाबे में इनोवा सवार लोगों ने खाना खाया उस ढ़ाबे को चिन्हित किया गया। जिसके बाद वीरवार दोपहर लखनपुर पहुंची पंजाब पुलिस की टीम घंटों लखनपुर में इनोवा हाईजैक मामले के सुराग तलाशती रही। लखनपुर पुलिस को साथ लेकर पंजाब पुलिस की टीम आरटीओ कार्यालय से सटे राधास्वामी सत्संग भवन के सामने एक ढ़ाबे में पहुंची। जिन चार लोगों ने इनोवा को माधोपुर से हाईजैक किया था उन्होंने इसी ढ़ाबे पर खाना खाया था। खाना खिलाने वाले व्यक्ति से भी पुलिस ने हाईजैकरों के संबंध में पूछा। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम लखनपुर टोल प्लाजा पहुंची और यहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिस समय इनोवा लखनपुर टोल प्लाजा से पार हुई थी उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से भी पूछताछ की गई है।
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
जांची जाती पहचान तो आगे नहीं बढ़ पाते हाईजैकर
लखनपुर टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले कामर्शियल वाहनों को बाकायदा टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। ऐसे में खुद को सेना का अधिकारी मात्र बताने वाले टोल न वसूला जाना और उसका पहचान पत्र न देखा जाना खुद में एक बड़ी लापरवाही है। मंगलवार रात ग्यारह बजे के बाद जब इनोवा कार लखनपुर टोल प्लाजा पर पहुंची तो उसमें सवार एक व्यक्ति ने टोल प्लाजा पर तैनात आबकारी विभाग के कर्मियों को बताया कि वो सेना का अधिकारी है। ऐसे में सामने आया है कि उक्त हाईजैक हुए वाहन से टोल तक नहीं वसूला गया। यदि समय पर पहचान पत्र मांगे जाते तो शायद हाईजैकर लखनपुर से आगे न बढ़ पाते।

- फोटो : ANI
चॉपर से रावी के आसपास का इलाका खंगाला
इनोवा कार हाईजैक मामले को आतंकी वारदात से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसे में सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वीरवार को वायु सेना ने भी मामले की जांच की। पठानकोट एयरबेस हमले के बाद वायुसेना भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है, लिहाजा आतंक के हर संभावित प्लान को शून्य करने की कोशिश जारी है। वायु सेना के चॉपरों ने रावी दरिया से सटे इलाकों में निम्न उड़ान भरते हुए पूरे इलाके को खंगाला। इस दौरान कीड़ियां गंडियाल और आसपास के इलाके में हवाई नजर रखी गई। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व भी आतंकियों ने एक गाड़ी को हाईजैक कर पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाया था।

आईबी पर हाई अलर्ट, सुरक्षा पहरा और कड़ा
इनोवा हाईजैक मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की किसी भी आशंका को खत्म करने के लिए सुरक्षा पहरे को और कड़ा कर दिया गया है। पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा से लगते बॉर्डर पर थ्री टियर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। दिन में जहां हाईवे पर विशेष नाकेबंदी कर जांच की जा रही है, वहीं आतंकी घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील रूटों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।