अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर के हालात में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने से पहले पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने की एडवाइजरी वापस ले ली है। नई व्यवस्था आज से प्रभावी होगी। यानी आज से पर्यटक कश्मीर की वादियों में सैर करने जा सकते हैं। अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातें जरूर जान लीजिए..
बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर की यह 20 जगह, श्रीनगरी से श्रीनगर तक का किस्सा भी
कश्मीर का सबसे बड़ा शहर और राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। यह अपनी विशिष्टताओं और खूबसूरती के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। श्रीनगर कस्बा दरिया झेलम के दोनों किनारों पर फैला हुआ है।
पत्थर मस्जिदः यह मस्जिद पत्थर से बनी हुई है। इसका निर्माण नूरजहां ने करवाया था। उस दौरान इसमें सिर्फ शिया मुसलमान ही इबादत करते थे।