फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

120 एमएम के मार्टार ने मचाया कोहराम, बाल-बाल बचा परिवार, पुंछ में लगातार जारी गोलाबारी

Sun, 24 Mar 2019 08:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 24 Mar 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
mortar shelling in poonch shahpur sector jammu kashmir, many house affected due to pakistan shelling
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में शनिवार देर शाम से रविवार सुबह तक पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान एलओसी स्थित कीरनी, मंधार और शाहपुर सेक्टर में 120 एमएम के मोर्टार दागे गए, जिनसे शाहपुर में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

mortar shelling in poonch shahpur sector jammu kashmir, many house affected due to pakistan shelling
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
गोलाबारी में एक मोर्टार ग्रामीण नजीर हुसैन के कच्चे मकान की छत को चीरता हुआ अंदर आ कर फटा, जिससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। 

mortar shelling in poonch shahpur sector jammu kashmir, many house affected due to pakistan shelling
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
नजीर हुसैन ने बताया कि खुदा का शुक्र है कि जब गांव में गोले गिरना शुरू हुए तो बाहर वाले कमरे से निकल कर पीछे वाले कमरे में चले गए थे। जैसे ही हम लोग पीछे वाले कमरे में पहुंचे तो एक गोला कमरे की छत को चीरता हुआ अंदर आ कर फटा, जिससे काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mortar shelling in poonch shahpur sector jammu kashmir, many house affected due to pakistan shelling
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने पूरी रात रो-रो कर काटी है। पूरी रात यह डर सता रहा था कि कहीं कोई और गोला घर पर न गिर जाए। गांव में गिर रहे गोलों के धमाकों से पूरी रात भयभीत रहे हैं। आशा ही नहीं थी कि हम सुबह तक जिंदा बचेंगे। 

विज्ञापन
mortar shelling in poonch shahpur sector jammu kashmir, many house affected due to pakistan shelling
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गिरा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
बंकर नहीं बनने का है मलाल
नजीर हुसैन के अनुसार पाकिस्तान गांव के वार्ड छह को सबसे अधिक निशाना बनाता है। वह कभी सुधरा नहीं है और न ही कभी सुधरेगा। मगर मलाल अपनी सरकार से है। क्योंकि घोषणा के बाद से आजतक बंकर का निर्माण नहीं हो पाया है। बार-बार गुहार लगाने के बाद करीब तीन महीने पहले ठेकेदार यहां आया था और बंकर बनाने के लिए जगह देख गया था। मगर आजतक गांव में बंकर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में हमारे जिंदा रहने की गारंटी नहीं है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द बंकर का निर्माण किया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed