फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महबूबा की बेटी ने कहा- सरकार ने चोरों की तरह हमें लूटा, मां को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार यही होंगे

Tue, 05 Nov 2019 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba's daughter said government robbed us, my mother is ill but government is silence
महबूबा मुफ्ती, इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले तीन महीने से महबूबा मुफ्ती के ट्विटर अकाउंट पर उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती सक्रिय हैं। अपनी मां महबूबा के ट्विटर अकाउंट के जरिए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार ने चोरों की तरह हमसे लूट की। जो कानूनी तौर पर हमारा हक था उसे छीन लिया गया। इस औपनिवेशिक परियोजना की शुरुआत के तीन महीने हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि अगर सरकार ऐसा सोच रही है कि वह मेरी मां को नजरबंद करके डरा, धमका या चुप करा लेगी तो यह असंभव है।


 

Mehbooba's daughter said government robbed us, my mother is ill but government is silence
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मैंने अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर कई बार चिंता जाहिर की है। यहां तक कि जिला उपायुक्त श्रीनगर को एक महीने पहले पत्र भी लिखा था। इसके जरिए मैंने उनसे मां को सही स्थान पर स्थानांतरित करने की गुजारिश की थी, लेकिन कोई सुनवाई न हुई। इल्तिजा ने इसके आगे लिखा कि अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
 



 

Mehbooba's daughter said government robbed us, my mother is ill but government is silence
महबूबा मुफ्ती
एक अन्य ट्वीट में इल्तिजा ने लिखा कि तीन महीने बाद इस तानाशाही शासन ने कश्मीर में नाबालिग लड़कों का अपहरण करना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि विडंबना है कि एक सप्ताह बाद यही नेता बाल दिवस मनाएंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mehbooba's daughter said government robbed us, my mother is ill but government is silence
महबूबा मुफ्ती
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस सड़क पर उतर सकती है। महाराष्ट्र में पेड़ों की कटाई का विरोध किया जा सकता है लेकिन कश्मीरियों से उनके अधिकार छीन लिए गए हैं...क्यों?
 
विज्ञापन
Mehbooba's daughter said government robbed us, my mother is ill but government is silence
महबूबा मुफ्ती

वहीं पीडीपी के महासचिव वेद महाजन ने जम्मू-कश्मीर में नजरबंद नेताओं को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की और वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था को असंवैधानिक बताया। महाजन ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रहा है। महबूबा की मां विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और घर में अकेली रहने को मजबूर हैं। लैंडलाइन सेवा तक उनके घर में बहाल नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed